Mithun Chakraborty mother: बॉलीवुड और टॉलीवुड के स्टार मिथुन चक्रवर्ती ( Mithun Chakraborty ) के घर से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर की मां शांतिरानी देवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। स्टार की मां ने बीती रात वीरवार को मुंबई आखिरी साँसे ली। मिथुन की मां शांतिरानी काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थी वह कई दिनों से दिल सम्बन्धी बीमारियों के चलते हॉस्पिटल में एडमिट थी। बीती रात उनके निधन की खबर से परिवार में शौक का माहौल है। एक्टर की मां के निधन की जानकारी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नामशी चक्रवर्ती ने दी है। इस पर तृणमूल कांग्रिस पार्टी नेता कुणाल घोष ने शौक जताते हुए ट्विट किया। इसी के साथ कई कलाकरों ने भी निधन पर शौक जताया है। मिथुन की मां का अंतिम संस्कार मुंबई में ही शुक्रवार को किया जाएगा।
मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों डान्स बंगला डान्स 12 की शूटिंग कर रहे थे उन्होंने कुछ दिन पहले ही इस शो में भी अपनी मां के बारे में बात की थी।एक्टर को हाल ही में डान्स इंडिया डान्स में देखा गया था।
