Entertainment Bulletin: मनोरंजन जगत के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। इस हफ्ते जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। दूसरी तरफ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। अमीषा पटेल ने गदर 2 (Gadar 2) के निर्देशक पर पैसों को लेकर लगाए गंभीर आरोप। गदर 2 और ओएमजी 2 के बढ़ते क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने एनिमल की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। आज यानी 7 जुलाई को मोस्ट कंट्रोवर्शियल फिल्म 72 हूरें (Bahattar Hoorain) भी सिनेमाघरों मे रिलीज हो गई। आइए जानते हैं हफ्ते भर की पांच बड़ी खबरों के बारे में।
72 हूरें आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज
संजय पूरण सिंह की फिल्म 72 हूरें आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर संजय पूरण सिंह ने किया है जिसे अशोक पंडित ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी युवा युवकों पर है जिन्हें धर्म के नाम पर बरगलाया जाता है और आतंकवाद के नरक में झोंक दिया जाता है। फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिव्यू मिल रहा है।
सालार का टीजर हुआ आउट
प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार का टीजर रिलीज हो गया है। सालार में प्रभास धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन केजीएफ के निर्माता प्रशांत नील ने किया है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत टीनू आनंद के साथ होती है जो प्रभास के कैरेक्टर का इंट्रोडक्शन करवाते हुए नजर आते हैं। एक्टर कहते हैं,आई एम चीता, एलिफेंट, टाइगर... वेरी डेंजरेस.. बट नॉट इन जुरासिक पार्क क्योंकि उस पार्क में कहकर रूक जाते हैं और प्रभास की धमाकेदार एंट्री होती है। फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया था।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर रिलीज
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में रॉकी और रानी के किरदार में रणवीर और आलिया की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एनिमल की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने ओएमजी 2 और गदर 2 के साथ क्लैश नहीं चाहते हैं। इसलिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब ये फिल्म 01 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। एनिमल का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है। एनिमल में रणबीर अनोखे अंदाज में नजर आएंगे। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही फिल्म का प्री - टीजर रिलीज किया था। रणबीर के खूंखार अंदाज ने फैंस को हैरान कर दिया था।
अमीषा पटेल ने गदर 2 के निर्देशक पर लगाया गंभीर आरोप
अमीषा पटेल ने कुछ दिनों पहले कहा था कि सभी जानते हैं कि गदर 2 का निर्माण अनिल शर्मा के प्रोडक्शन द्वारा किया गया है। एक्ट्रेस का कहना है कि अनिल शर्मा ने अभी तक किसी को कोई पेमेंट नहीं किया है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रोडक्शन हाउस ने मेकअप आर्टिस्ट से लेकर कॉस्ट्यूम डिजाइनर तक की सैलरी नहीं दी। इतना ही नहीं आउट डोर शूट का खर्चा भी नहीं दिया था जिसकी वजह से सबको परेशानी झेलनी पड़ी थी। हालांकि प्रोडक्शन हाउस ने मामले को संभाल लिया था।
