हॉस्पिटल से छुट्टी मिलते ही Mithun Chakraborty ने साझा किया अपना दर्द, लोगों को दे डाली चेतावनी

Mithun Chakraborty Discharge From Hospital : वहीं अब हालत में सुधार आने पर उन्हें सोमवार को छुट्टी मिल गई है। एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से आने के बाद मिथुन ने फैंस से अपनी हेल्थ अपडेट के बारे में बात की और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी भी दी।

Mithun Chakraborty Discharge From Hospital : प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ( Mithun Chakraborty) को पिछले कुछ दिनों से स्वस्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को उन्हें इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर के लक्षणों के चलते कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब हालत में सुधार आने पर उन्हें सोमवार को छुट्टी मिल गई है। एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से आने के बाद मिथुन ने फैंस से अपनी हेल्थ अपडेट के बारे में बात की और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी भी दी। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Mithun Chakraborty health update

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती( Mithun Chakraborty) ने कहा कि उन्हें अत्यधिक खाने के अलावा, कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं है। आईएएनएस द्वारा दिए गए एक बयान में, उन्होंने साझा किया, "मैं एक राक्षस की तरह खाता हूं, जिसका मुझे अब नुकसान उठान पड़ा , हर किसी के लिए मेरी सलाह है कि अपने आहार पर नियंत्रण रखें। मधुमेह वाले लोगों को यह नहीं मानना चाहिए कि मिठाई खाने से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जितना हो सके अपनी डाइट का ध्यान दें।

End of Feed