Mission Raniganj Movie Twitter Review in Hindi: फिल्म ओएमजी 2 के बाद अक्षय कुमार आज एक बार फिर बड़े परदे पर धमाकेदार एंट्री कर चुके हैं। आज 6 अक्टूबर को मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म का पहला शो देखने के लिए कई लोग पहुंचे हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शक फिल्म को लेकर अपने रिव्यु दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की क्या फिर एक बार अक्षय अपनी दमदार फिल्म से लोगों का दिल जीत पाए हैं या नहीं।
अक्षय कुमार (Askhay Kumar) की फिल्म को देख एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 'जसवन्त गिल के किरदार को बखूबी निभाया। अक्षय कुमार की इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्म। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि '1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोयला क्षेत्र में कोयला खनिकों के बचाव की सच्ची कहानी पर एक अच्छी नज़र। फिल्म में कोयला खदानों में जाने के अपने अनुभव और उसमें आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की। इसी के साथ अक्षय कुमार की एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया है। साथ ही खबर है की कई जगह ऑडियंस ना मिलने के कारण शोज कैंसिल कर दिए गए हैं।
इस फिल्म को निर्देश टीनू सुरेश देसाई ने किया है। साथ ही ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, साथ ही अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। आखरी बार फिल्म केसरी में परिणीति (Parineeti Chopra) और अक्षय की जोड़ी देखने को मिली थी, जिसको सभी ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अक्षय कुमार पिछली बार ओएमजी 2 में नजर आए थे, जो काफी अच्छी गई थी।
