बॉलीवुड

Mission Raniganj Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन की कमाई देख निकले Akshay Kumar के आंसू, फ्लॉप हो सकती है फिल्म

Akshay Kumar's Mission Raniganj Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' (Mission Raniganj: The Great Bharat Rescue) को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। फिल्म दो दिनों में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।

Image

Mission Raniganj

Mission Raniganj Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी 2' की सफलता के बाद लग रहा था कि अभिनेता का करियर एक बार फिर पटरी पर आ गया है। 6 अक्टूबर के दिन अक्षय कुमार की नई फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' (Mission Raniganj: The Great Bharat Rescue) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी लेकिन फिल्म के दो दिनों के कलेक्शन ने निर्माताओं की नींद उड़ा दी है। आइए जानें अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' ने दूसरे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

सचनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन रानीगंज' ने दूसरे दिन केवल 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दो दिनों के अंदर फिल्म की टोटल कमाई 6.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म की कमाई देख मेकर्स काफी निराश हैं।

टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिशन रानीगंज' में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। फिल्म में कुमुद मिश्रा, रवि किशन और पवन मल्होत्रा जैसे कई बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। 6 अक्टूबर के दिन बॉक्स ऑफिस पर राजवीर देओल और पलोमा की डेब्यू फिल्म 'दोनो' और शहनाज गिल-भूमि पेडनेकर की 'थैंक्यू फॉर कमिंग' ने भी दस्तक दी है। इस वजह से भी 'मिशन रानीगंज' की कमाई पर असर पड़ा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article