Mirzapur The Movie First Review: कालीन भैया और गुड्डू पंडित का दिखा भौकाल, साबित होगी ब्लॉकबस्टर

Mirzapur The Movie First Review: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर लोगों ने अपनी-अपनी राय देनी शुरू कर दी है। तो चलिए जानते हैं यह फिल्म कैसी है?

Mirzapur The Movie First Review: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) 4 सितंबर को रिलीज हो गई है। 'मिर्जापुर' सीरीज की बड़ी सफलता के बाद निर्माताओं ने इसे एक मूवी में कन्वर्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है। अब जब यह फिल्म बड़े परदे पर दस्तक दे चुकी है तो इसे लेकर लोगों ने अपने रिव्यू भी साझा करने शुरू कर दिए हैं। अगर आप भी इस मूवी को देखने का मन बना रहे हैं तो जान लीजिए कैसी है फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी'? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Mirzapur The Movie' पहले दिन करेगी ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा भौकाल)

Mirzapur The Movie First Review

जानिए कैसी है 'मिर्जापुर द मूवी'? (Pic Credit: Instagram)

फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है 'मिर्जापुर द मूवी'

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। तरण आदर्श ने बताया 'मिर्जापुर द मूवी' ने वेब सीरीज की दुनिया से निकलकर बड़े पर्दे पर शानदार एंट्री की है। फिल्म को देखकर ऐसा नहीं लगता कि यह सीरीज के किसी लंबे एपिसोड को फिल्म का रूप दे दिया गया है। इसकी कहानी ज्यादा बड़ी, सिनेमाई और प्रभावशाली नजर आती है जबकि 'मिर्जापुर' का वही कच्चा अंदाज और तेवर बरकरार है।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार राइटिंग है। सत्ता की लड़ाई, बदला, धोखा और भावनाओं को बेहद अच्छे तरीके से कहानी में पिरोया गया है। कई डायलॉग्स ऐसे हैं, जो सिनेमाघर से बाहर भी लोगों की जुबान पर चढ़ सकते हैं। डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और इमोशन के बीच अच्छा संतुलन बनाया है। फिल्म का एक्शन काफी रॉ और दमदार है, वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक कई सीन्स के असर को और बढ़ा देता है।

End of Feed