बॉलीवुड

Shahid Kapoor-Mira Rajput की शादी को पूरे हुए 10 साल, हसीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा "तुम मेरे सबकुछ..."

Shahid Mira 10th Anniversary: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर शानदार पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि एक्टर हमेशा उनके सबकुछ रहेंगे। मीरा का ये पोस्ट शाहिद के फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।

Image

Shahid Mira

Shahid Mira 10th Anniversary: बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर ने 10 साल पहले दिल्ली की रहने वाली एक लड़की के साथ अरेंज मैरिज का फैसला लिया था। इस लड़की का नाम था मीरा राजपूत, जिसने पिछले 10 सालों से शाहिद कपूर के घर को संभाल रखा है। मीरा राजपूत की वजह से ही शाहिद कपूर की जिंदगी में इतनी शांति है और उनका करियर लगातार ऊपर जा रहा है। शादी की 10वीं सालगिराह पर मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने शाहिद को जिंदगी का सबसे खास इंसान बताया है। मीरा ने पोस्ट में लिखा है कि शाहिद हमेशा उनके लिए खास रहेंगे।

मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर 4 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने अपने पिछले 10 सालों का सफर दिखाया है। एक तस्वीर में शाहिद-मीरा की शादी नजर आती है तो दूसरी तस्वीर में शाहिद की बेटी, तीसरी तस्वीर में शाहिद अपने बेटे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं और चौथी तस्वीर में कपूर परिवार झूले पर आराम फरमाता नजर आ रहा है। मीरा राजपूत ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, '10 साल हो चुके हैं और तुम अब भी मेरे सबकुछ हो।'

बॉलीवुड कलाकार अक्सर साथ काम करने वाली हसीनाओं के साथ ही घर बसाते हैं लेकिन शाहिद कपूर ने फिल्मों की दुनिया से दूर एक परी को तलाशा और उसके साथ घर बसाया। मीरा को शुरुआती दिनों में बॉलीवुड में एडजस्ट होने में दिक्कत हुई लेकिन अब तो वो खुद भी किसी हीरोइन से कम फैन फॉलोइंग नहीं रखती हैं। शाहिद और मीरा इंडस्ट्री के ऐसे कपल हैं जो अपनी जिंदगी को जमाने से छुपाकर नहीं रखते हैं लेकिन फिर भी इनकी जिंदगी बहुत हद तक पर्सनल रहती है। यही इस कपल की खासियत है, जिस कारण करोड़ों लोग इनके फैन हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article