दलेर मेहंदी परफॉर्मेंस विवाद में मीका सिंह पीछे हटने के मूड में नहीं लग रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने ट्वीट करके अपनी बात रखने की कोशिश की है और ये गुहार लगाई है कि वो अपने मंत्री से कहें कि वो सिंगर दलेर मेहंदी से माफी मांगे क्योंकि किसी भी सीनियर कलाकार का यूं पब्लिकली अपमान नहीं किया जाना चाहिए। मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अपनी बात रखी है और कहा है कि आजकल तो स्कूलों में भी बच्चों से ठीक बात करने का चलन है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "Daler Mehndi बीमार थे तो परफॉर्म करने...", MLA सुबोध उनियाल ने सिंगर पर दागा जुबानी गोला
"मंत्री से कहिए Daler Mehndi जी से माफी ...", Mika Singh ने CM Pushkar Singh Dhami से लगाई गुहार
Mika Singh ने उत्तराखंड सीएम के सामने रखी अपनी बात
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी मामले में बात करते हुए कहा कि उनके एमएलए को सिंगर की हेल्थ के बारे में जानकारी नहीं थी और उन्हें कलाकारों की उचित इज्जत करने में भरोसा है। धामी ने कहा कि लोगों को अब इस विवाद को यहीं पर छोड़ देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मीका सिंह ने इस बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा, "इन दिनों तो स्कूलों में भी बच्चों पर नहीं चिल्लाया जाता है लेकिन उत्तराखंड में जिस तरह से मिनिस्टर साहब ने दलेर मेहंदी जी से स्टेज पर बात की, वो बहुत ही निराशाजनक है। हम सभी उत्तराखंड की इज्जत करते हैं लेकिन वहां पर दलेर जी के साथ जो व्यवहार किया गया वो बिल्कुल भी एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "जज ने कहा फिर सोच लो...", Mahhi Vij का बड़ा दावा, जय भानुशाली से नहीं ली एलिमनी
"दलेर जी बीमार थे लेकिन फिर भी वो अपना वादा पूरा करने के लिए पहुंचे और उन्होंने उस हालत में डेढ़ घंटा परफॉर्म किया। मुझे ये पता चला है कि सुनंदा शर्मा जी भी बीमार थी, जिन्होंने परफॉर्मेंस कैंसिल कर दी थी। दलेर जी ने वहां पहुंचकर लोगों को एंटरटेन किया और अपनी जिम्मेदारी निभाई।"
मीका सिंह ने आगे लिखा कि हर कलाकार को इज्जत मिलनी चाहिए, "अगर किसी को दलेर जी से कोई शिकायत थी तो वो सम्मानजनक तरीके से भी की जा सकती थी। धामी साहब आप बड़े भाई की तरह हैं। मुझे लगता है कि आप मामले की गंभीरता को समझेंगे और एक कलाकार की इज्जत का ख्याल रखेंगे।"
मीका ने बीजेपी के विनय गोयल की बात का जवाब देते हुए कहा कि वो उत्तराखंड में फ्री परफॉर्म करेंगे। मीका के अनुसार, "ठीक है सर मैं उत्तराखंड में फ्री में शो करूंगा लेकिन उससे पहले आप अपने मंत्री से करिए कि वो दलेर मेहंदी जी से माफी मांगे।" अब देखना होगा कि दलेर मेहंदी की गुहार के बाद धामी सरकार क्या कदम उठाती है और एमएलए से माफी मांगने को कहती है या नहीं?
