बॉलीवुड

Merry Christmas Movie Twitter Review: कटरीना-विजय की एक्टिंग में गुम हुए दर्शक, थ्रिलर फिल्म को बताया 'मास्टरपीस'

Merry Christmas Twitter Review- Katrina Kaif, vijay sethupati, Merry Christmas Movie Public Review and reaction: कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद ट्विटर पर अपने रिव्यू दिए हैं, जानिए कैसी है फिल्म इस खास रिपोर्ट में।

Image

Merry Christmas Movie Twitter Review

Merry Christmas Movie Twitter Review: कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के लिए इस जोड़ी के कई फैंस थिएटर पहुंचे, जहां लंबी लाइन देखने को मिली। अब ऐसे में फिल्म का पहला शो देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म देखने के बाद लोगों का क्या कहना है।

श्रीराम राघवन निर्देशित थ्रिलर 'मेरी क्रिसमस' (Merry Christmas) में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए। फैंस इस जोड़ी को देखने के विजय की दमदार एक्टिंग। श्रीरामराघवन के बढ़िया निर्देशन के सभी मिश्रण, इस फिल्म को एक पूर्ण विजय बनाता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि अभी-अभी 'मेरी क्रिसमस' देखी, वाह क्या फिल्म है। मूवी के लिए क्लास बंक कर दी, मूवी इतनी अच्छी थी कि मैंने इसे पहले पीरियड से पहले ही खत्म कर लिया और क्लास में वापस आ गया।

वहीं आगे एक यूजर ने फिल्म को चार स्टार देते हुए लिखा कि फिल्म अंधाधुन, बदलापुर के बाद श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित सर्वश्रेष्ठ थ्रिलर है। कैटरीना कैफ और विजयसेतुपति दोनों ने अपना काम बखूबी किया है। राधिका आप्टे और संजय कपूर दोनों अच्छे हैं और उन्होंने अपना काम अच्छे से किया है। जरुर देखिये। इसी के साथ फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की फिल्म पहले कितने करोड़ों का कलेक्शन करती है और क्या 2024 की पहली हिट फिल्म बनेगी।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article