
Merry Christmas Movie Review, Ratings LIVE: कुर्सी से हिलने नहीं देगी कैटरीना कैफ 'मेरी क्रिसमस', जानिए कैसी है फिल्म
Merry Christmas Movie Review ,IMDB Ratings, Box office collection day 1: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति( Vijay Sethupathi) और कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) की फिल्म 'मैरी क्रिसमस'( Merry Christmas) को रिलीज होने में कुछ ही समय बचा रहा है। श्रीराम राघवन की क्राइम थ्रिलर फिल्म कल शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल रात फिल्म की स्क्रीनिंग हुई जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई कलाकारों ने एंट्री ली जिसके बाद स्टार्स ने फिल्म का रिव्यू भी दिया। साउथ डायरेक्टर विग्नेश शिवन ( Vignesh Shivan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस से फिल्म को जरूर देखने की गुहार लगाई है। वहीं फिल्म रिलीज को लेकर कैट-विजय के फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।