बॉलीवुड

Merry Christmas: प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर Katrina Kaif ने लगाया पूर्णविराम, लेटेस्ट फोटो में नहीं दिखा बेबी बंप

Katrina Kaif is Not Pregnant: बीते कई दिनों से लगातार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें सामने आ रही थीं। थोड़ी देर पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो पिक्स शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों को यकीन आ गया है कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट नहीं हैं।

Image

Katrina Kaif

Katrina Kaif is Not Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनों आने वाली फिल्म 'मेरी क्रिसमस' (Merry Christmas) के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म को हिट कराने के लिए कैटरीना कैफ फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। फिल्म 12 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कैटरीना कैफ को लेकर अफवाहें फैल रही थीं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में अब कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो लेटेस्ट पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है।

कैटरीना कैफ द्वारा साझा की गई पिक्स में उनका बेबी बंप कतई नजर नहीं आ रहा है। इस ब्लैक कलर की पोल्का डॉट ड्रेस में कैटरीना कैफ हमेशा की तरह बेहद प्यारी और स्टाइलिश लग रही हैं। इन पिक्स से यह साबित हो गया है कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट नहीं हैं। कैटरीना कैफ ने उन लोगों को करारा जवाब दे दिया हैं, जिन्हें लग रहा था कि एक्ट्रेस अपने बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में टीनू राज आनंद, संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन, राधिका आप्टे और अश्विनी कालसेकर सहित कई एक्टर्स भी अहम किरदार में हैं। इसके अलावा हाल ही में मेकर्स ने साल 2023 में रिलीज हुई कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' को ऑनलाइन पेश कर दिया गया है। फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान और इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article