Mawra Hocane on Sanam Teri Kasam 2: कई महीनों से इस समय सिनेमाघरों में पुरानी फिल्मों को री-रिलीज किया जा रहा है। इन फिल्मों में से एक बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन की रोमांटिक-ड्रामा 'सनम तेरी कसम' को भी सिनेमाघरों में दोबारा पेश किया गया। साल 2016 में रिलीज होने के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन 2025 में इसने ने दमदार बिजनेस किया। ऑडियंस ने इस मूवी को खूब प्यार दिया। साल 2025 में 'सनम तेरी कसम' को मिली सफल के बाद लोगों ने इसके सीक्वल यानी 'सनम तेरी कसम 2' (Sanam Teri Kasam 2) की बात करनी शुरू कर दी थी। ऐसे में अब मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने खुद भी 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल पर चुप्पी तोड़ी है।
'सनम तेरी कसम' के सीक्वल पर बोलीं मावरा होकेन
कनेक्ट सिने के साथ बात करते हुए मावरा होकेन ने 'सनम तेरी कसम 2' का हिस्से बनने में रुची दिखाई। उन्होंने कहा, 'अगर मैं इसका हिस्सा बनती हूं तो मुझे खुशी होगी लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो भी कोई प्रॉब्लम नहीं है।' मावरा ने यह भी कहा कि अगर ये भूमिका किसी और को भी मिलती है तो मुझे तब भी खुशी होगी। वैसे फैन्स हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की इस जोड़ी को 'सनम तेरी कसम 2' (Sanam Teri Kasam 2) में देखने के लिए बेताब हैं।
'सनम तेरी कसम' को ऑडियंस का भरपूर पर मिल रहा है। इस मूवी ने री-रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में 'सनम तेरी कसम' की सफलता के बाद अपनी नई मूवी 'दीवानियत' की घोषणा कर दी है।
