Masti 4 Announcement: पिछली तीन बॉक्स ऑफिस हिट के बाद अब मस्ती (Masti 4) फिल्म के मेकर्स मूवी के चौथे पार्ट के साथ वापसी कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख ने हाल ही में मस्ती 4 की शूटिंग शुरू कर दी है। आफताब ने सेट से पर्दे के पीछे की कई तस्वीरों के साथ ये स्पेशल अनाउंसमेट की है। जिसमें टीम की बाकी स्टारकास्ट के अलावा दिग्गज एक्टर जीतेंद्र भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri-Pallavi Joshi Love Story: एक गलत फैसले ने बना दी जोड़ी, पहली मुलाकात में पल्लवी को अकड़ू लगे थे विवेक
15 दिसंबर को, आफताब शिवदासानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मस्ती 4 के फ्लोर पर जाने को लेकर एक्साइटमेंट शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने क्लैपरबोर्ड लिए पोज देने से हुई है। इसके बाद रितेश देशमुख और फिल्म निर्देशक मिलाप जावेरी के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
मस्ती 4 की अनाउंसमेंट से बेहद खुश हैं फैंस
इस पोस्ट को शेयर करते हुए आफताब ने रितेश, मिलाप और जीतेंद्र समेत टीम के बाकी लोगों के साथ भी फोटोज शेयर की है।इस फोटो के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिथा, 'पागलपन शुरू होता है। उनमें से अब तक का सबसे मजेदार, मस्ती 4।' इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गई है। एक्टर विवेक ओबेरॉय के बारे में भी फैंस सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विवेक सर कहां हैं,' वहीं कुछ यूजर फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।
