Pradeep Sarkar Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रदीप सरकार का आज सुबह 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रदीप सरकार को मर्दानी और परिणीता जैसी बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे किया जाएगा। प्रदीप सरकार इस दुनिया छोड़कर चले गए हैं। प्रदीप सरकार का 68 साल की उम्र में 24 मार्च को सुबह 3.30 बजे निधन हो गया है। लोकप्रिय फिल्म निर्माता को परिणीता, लगा चुनरी में दाग, मर्दानी और हेलीकॉप्टर ईला जैसी हिट फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदीप सरकार डायलिसिस पर थे और उनका पोटैशियम लेवल काफी गिर गया था। जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में आज उनका निधन होगया। आज सुबह 3 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली है।
Pradeep Sarkar Passes Away
हंसल मेहता ने दी दुखद खबर
बॉलीवुड फिल्म मेकर हंसल मेहता ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। उन्होंने ट्विटर पर प्रदीप सरकार की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि अब वह हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं। इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आ रही है कि फिल्म निर्देशक का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे ही किया जाएगा। डायरेक्टर की अंतिम यात्रा में बड़े बॉलीवुड स्टार भी नजर आ सकते हैं। प्रदीप सरकार के अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा सदमा लगा है।
बता दें कि प्रदीप सरकार की गिनती बॉलीवुड के टॉप डायरेक्ट की लिस्ट में शुमार है। वह ‘नील समंदर’, ‘फॉरबिडन लव’ और ‘कैसी पहेली जिंदगानी’ जैसे प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं। इस समय भी वह काम कर रहे थे। डायरेक्टर होने के साथ ही वह एक बेहतरीन लेखक भी थे। मशहूर फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार के निधन से फैंस भी सदमे में हैं और अपने फेवरेट डायरेक्टर को याद कर रहे हैं।
