वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं Manushi Chillar, अंनत अंबानी की संगीत सेरेमनी में रूमर्ड कपल ने किया जमकर डांस

मानुषी छिल्लर और वीर पहाड़िया हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी में साथ नजर आए। दोनों को हर फंक्शन में साथ में स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का संगीत समारोह हुआ। इस फंक्शन में मानुषी छिल्लर जमकर डांस करते नजर आईं। एक्ट्रेस के साथ वीर पहाड़िया भी शामिल हुए जिसमें दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों के लिंकअप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

मानुषी और वीर साथ में 'शो मी द ठुमका' गाने पर परफॉर्म करते हुए नजर आए। मानुषी सिलवर कलर के लंहगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मानुषी के साथ वीर भी मैचिंग आउटफिट में नजर आए। मानुषी, वीर के साथ शिखर और जाह्नवी कपूर भी स्टेज पर साथ में डांस करते दिखे। शिखर और वीर दोनों सगे भाई हैं।

End of Feed