'Adipurush' को लेकर हुई आलोचना पर मनोज मुंतशिर ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मैं झुका नहीं था...'

Manoj Muntashir on Adipurush: प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) के डायलॉग लिखने को लेकर मनोज मुंतशिर को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए मनोज ने बताया कि इस ट्रोलिंग के बाद उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा था।

Manoj Muntashir on Adipurush: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) को ऑडियंस ने खास पसंद नहीं किया था। लगभग 600 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को लोगों की ओर से खूब ट्रोल किया गया था। फिल्म की खराब कहानी और बेकार डायलॉग्स ने लोगों के सिर से फिल्म को देखने का भूत उतर गया था। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन और एक्टर सैफ अली खान लीड रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म के राइटिंग के लिए सबसे ज्यादा लोगों ने मनोज मुंतशिर को जिम्मेदार ठहराया था। बाद में जब फिल्म की चारोंओर बेकद्री होने लगी तो मनोज को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने लोगों के मांफी मांगी थी।

Manoj Muntashir on Adipurush

मनोज मुंतशिर ने कहा था कि अनजाने में उनसे गलती हुई है और उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। मनोज ने यह भी कहा था कि उनका भगवान राम और हनुमान जी का अनादर करने का इरादा बिलकुल नहीं था। ट्रोल्स होने का प्रभाव मनोज मुंतशिर पर भी पड़ा था। उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा था। इस बारे में मनोज ने यूट्यूब चैनल पर शुभंकर मिश्रा से बात करते हुए बताया कि वो बहुत रोये थे। मनोज ने आगे बताया कि एक इंसान होने के नाते उन्हें समझ आया कि कुछ भी परमानेंट नहीं है।

End of Feed