Manoj Kumar News: भारतीय सिनेमा को सबसे ज्यादा देशभक्ति फिल्में देने वाले एक्टर मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में विदा ली। मनोज कुमार की मृत्यु से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है और हर कोई उनके काम को याद कर रहा है। मनोज कुमार सिनेमाजगत की उस पीढ़ी से थे जो कम लेकिन अच्छी फिल्में करने की पक्षधर थी। मनोज कुमार ने कई दफा मीडिया से बात करते हुए बाकी कलाकारों को ये सलाह दी थी कि वो कम फिल्में करें लेकिन ये ध्यान रखें कि फिल्म का विषय क्या है? सालों पहले मनोज कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान ज्यादा फिल्में करने वाले कलाकारों के बारे में बात की और धर्मेंद्र-शशि कपूर का नाम लेकर उन्हें लालची तक कह डाला था।
मनोज कुमार ने सालों पहले दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने करियर में केवल 35 फिल्में की हैं जबकि उनके साथ के कलाकारों ने 300-300 फिल्मों में एक्टिंग की है। मनोज कुमार ने ऐसे एक्टर्स को लालची कहा था। मनोज कुमार के अनुसार, "मैं न तो लालची इंसान हूं और न ही लालची एक्टर हूं। अगर आप मेरे साथ के एक्टर्स धर्मेंद्र और शशि कपूर को देखें तो उन्होंने 300 मूवीज में काम किया है जबकि मैंने अपने करियर में केवल 35 फिल्में की हैं।"
भारतीय कलाकार मनोज कुमार ने साल 1995 में रिलीज हुई मैदान-ए-जंग में आखिरी बार एक्टिंग की थी और उन्होंने साल 1999 में जय हिंद नाम की फिल्म का डायरेक्शन किया था। इसके बाद वो कभी भी फिल्मों में नहीं दिखे। दर्शक भले ही मनोज कुमार का काम देखने की चाहत दिलों में पाले रहे हो लेकिन सिनेमाजगत का ये सितारा फिर कभी पर्दे पर नहीं लौटा।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
