PM Narendra Modi on Manoj Kumar Death: भारतीय सिनेमा के जाने-माने कलाकार मनोज कुमार (Manoj Kumar Died) ने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार काफी वक्त से बीमार चल रहे थे, जिस संघर्ष में वो हार गए और अपनी कर्मभूमि मुंबई में लोगों को अलविदा कहकर चल बसे। मनोज कुमार (Manoj Kumar News) को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिन्होंने 60 और 70 के दशक में लोगों के अंदर देशप्रेम की भावना का संचार किया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्टर मनोज कुमार की मृत्यु पर दुख व्यक्ति किया है और एक ट्वीट के माध्यम से श्रद्धांजलि पेश की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी एक्टर मनोज कुमार को आखिरी सलामी
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट के जरिए मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है और भारतीय सिनेमा में उनके योदगान को सलाम किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट में लिखा है, 'मैं लीजेंड्री एक्टर मनोज कुमार जी की मृत्यु से बहुत आहत हूं। वो भारतीय सिनेमा के आइकन थे, जिनकी देशभक्ति उनकी फिल्मों में साफ-साफ दिखती थी। मनोज जी के काम ने देश में देशभक्ति की भावना का संचार किया था, जो आने वाले सालों में भी लोगों को प्रेरित करती रहेगी। मैं उनके परिवार के लिए दुआ करता हूं और मनोज जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट के साथ दो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिनमें वो एक्टर मनोज कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। इनमें से एक तस्वीर काफी पुरानी है, जिसमें मनोज कुमार काफी जवान दिख रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने तस्वीरों के जरिए अपना और मनोज कुमार का यादगार रिश्ता लोगों के सामने पेश किया है, जो यादों में हमेशा जिंदा रहेगा।
