Manoj Kumar Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लीजेंड्री एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar News) ने ने 87 साल की उम्र में मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। मनोज कुमार काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने 4 अप्रैल को दुनिया से विदा ली और फैंस की आंखें नम करके चल दिए। मनोज कुमार की मृत्यु से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है और लोग लगातार उन्हें आखिरी सलाम पेश कर रहे हैं। आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिManoj Kumar Deathया के जरिए मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।
शाहरुख खान ने भेजा सलाम
मनोज कुमार जी ने वो फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने देश को आगे बढ़ाने में मदद की है। उनका सिनेमा देश की अखंडता पर आधारित था। वो वाकई सच्चे लीजेंड थे। उनकी फिल्मों ने एक दौर को संवारा था और हमारे सिनेमा को समृद्ध किया। आप हमेशा हमारे भारत रहेंगे सर।
आमिर खान ने मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलि
अभिनेता आमिर खान ने मनोज कुमार को याद करते हुए कहा, 'मनोज कुमार सिर्फ एक एक्टर या फिल्मकार नहीं थे बल्कि खुद में एक संस्थान थे। मैंने उनकी फिल्में देखकर कितना कुछ सीखा है। उनकी फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित थी, जो कॉमनमैन की परेशानियां दिखाती थीं। मैं उनकी मृत्यु से काफी दुखी हूं और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।'
करण जौहर बोले "भारतीय सिनेमा ने खोया लीजेंड"
निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'आज हमने भारतीय सिनेमा के लीजेंड को खो दिया है। उनकी मृत्यु से मुझे फिल्म क्रांति की याद आ गई, जिसे मैं बचपन में देखा करता था। मैंने ये फिल्म जमीन पर बैठकर देखी और कमरा लोगों से भरा हुआ था। मनोज जी ने 4 घंटे का एक रफ कट तैयार किया था, जिसे उन्होंने लोगों का फीडबैक लेने के लिए दिखाया था। सभी की सलाह लेने के बाद मनोज जी क्रांति का फाइनल कट तैयार किया था, जिसने आगे चलकर इतिहास लिखा था।'
अजय देवगन ने भी दी मनोज कुमार को सलामी
मनोज कुमार जी सिर्फ एक सिनेमैटिक आइकन ही नहीं थे बल्कि वो मेरे परिवार के लिए एक अहम सदस्य भी थे। उन्होंने मेरे पिता वीरू देवगन को पहला ब्रेक दिया था, जब वो रोटी कपड़ा और मकान बना रहे थे। वहां से शुरू हुआ दोनों का साथ क्रांति तक चला और दोनों ने इतिहास रचा।
