'Gulmohar' के लिए चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिलने पर Manoj Bajpayee ने जाहिर खुशी, बोले 'जब मुझे पहली बार...'

Manoj Bajpayee On 4th National Film Award Win: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को फिल्म 'गुलमोहर' (Gulmohar) के लिए चौथी बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो इसलिए खुश हैं क्योंकि उनकी पत्नी भी इस दौरान मौजूद थीं।

Manoj Bajpayee On 4th National Film Award Win: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को उनकी फिल्म 'गुलमोहर' (Gulmohar) के लिए चौथा नेशनल अवॉर्ड मिला है। चौथा नेशनल अवॉर्ड मिलने पर मनोज बाजपेयी ने खुशी जाहिर करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' बीते साल मार्च में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। आइए देखें मनोज बाजपेयी ने नेशनल अवॉर्ड मिलने पर अपने फैन्स को क्या संदेश दिया है।

Manoj Bajpayee On 4th National Film Award Win

चौथा नेशनल अवॉर्ड मिलने पर मनोज बाजपेयी ने कहा, 'देखिए मुझे जब 3 बार मिले तो भी रिएक्शन ऐसा ही था। चौथी बार भी मुझे ऐसा ही महसूस हो रहा है। मैं हमेशा कहता हूं कि जब मैं अपने जीवन में रंगमंच कर रहा था तो कहता था कि एक बार ये मिल जाए तो जीवन धन्य हो जाएगा। आज ऊपर वाले की कृपा से चौथी बार मुझे 'गुलमोहर' के लिए मिला है। मैं अपने आप इस समय बहुत ही भाग्यशाली कलाकार मानता हूं, जिसे चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। मुझे लिए खुशी की बात यह है कि चौथी बार मिल रहे नेशनल अवॉर्ड में मेरी पत्नी वहां मौजूद है। पिछले 3 बार में वो नहीं थी लेकिन चौथी बार में वो आई हैं तो आप समझ सकते हैं कि ये हमारे लिए कितना महत्पूर्ण है।'

End of Feed