'Dil Toh Pagal Hai' ठुकराने का Manisha Koirala को है पछतावा !! क्या वाकई Madhuri Dixit से थी इनसिक्योरिटी?

Manisha Koirala Rejected Dil Toh Pagal Hai: संजय लीला भंसाली की नई सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मनीषा कोइराला ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें 'दिल तो पागल है' मूवी को ना कहने का पछतावा है।

Manisha Koirala Rejected Dil Toh Pagal Hai: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) अपने कमबैक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अदाकारा को जल्द ही मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा जाएगा। इस सीरीज का ट्रेलर निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया है। हरकोई इस ट्रेलर को खूब पसंद कर रहा है। खासतौर पर 'हीरामंडी' सीरीज में मनीषा कोइराला का एकदम अलग अंदाज दिखाई देने वाला है। इस समय मनीषा कोइराला 'हीरामंडी' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस को इस समय एक बात का बहुत बड़ा पछतावा है और वो है यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है' को रिजेक्ट करने का।

Manisha Koirala

बहुत कम लोग इस बात को हैं कि फिल्म 'दिल तो पागल है' में करिशम शर्मा द्वारा निभाया निशा का किरदार शुरुआत में उर्मिला मातोंडकर, काजोल, रवीना टंडन, जूही चावला और मनीषा कोइराला सहित कई अदाकाराओं को ऑफर हुआ था। इंडिया टुडे से बात करते हुए मनीषा कोइराला ने इस फिल्म को ना कहने पर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म को रिजेक्ट करने का उन्हें पछतावा है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे करियर में एक अफसोस यह है कि मैंने यश चोपड़ा की फिल्म नहीं की। मुझे माधुरी जी के अपोजिट खड़ा किया गया था। मैं दर गई थी और मैं इस प्रोजेक्ट को ना कह दिया था।'

End of Feed