Mallika Sherawat and Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya ka Woh Wala Video) से बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। बीते कुछ समय से मल्लिका ने बॉलीवुड के गलियारों से दूरी बनाई हुई थी, न ही वह फिल्में कर रही थीं और न ही किसी अवॉर्ड फंक्शन में नजर आ रही थीं। हालांकि अब एक बार फिर वह लाइमलाइट में आ गई हैं। फिल्म इंडस्ट्री में मल्लिका शेरावत को लोग एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ही बोल्ड सीन देने के लिए भी पहचानते हैं। साल 2004 में इमराश हाशमी के साथ उनकी फिल्म मर्डर ने खूब सुर्खियों बटोरी थीं। इस फिल्म के बाद मल्लिका ने बैक टू बैक ऐसे कई रोल भी किए हैं। यह भी पढ़ें- जया और रेखा से पहले इन 2 हसीनाओं के प्यार में घरबार लुटाने को तैयार थे अमिताभ बच्चन, पर नहीं गल पाई थी दाल
बोल्ड सीन देने पर क्या बोलीं मल्लिका शेरावत?
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके करियर में महेश भट्ट का काफी योगदार रहा है। क्योंकि उन्ही की फिल्म मर्डर ने उन्हें एक पहचान मिली थी। अब एक्ट्रेस ने मर्डर में इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन करने के बारे में बात की है और कहा कि ऐसे सीन करने पर हर कोई असहज फील करता है। लेकिन महेश भट्ट और इमरान दोनों ने उन्हें कम्फर्टेबल फील करवाया और सेट पर हर कोई सेफ फील कर रहा था। यहां एक्ट्रेस के बयान पर नजर डालते हैं।
इमरान हाशमी की तारीफ के बांधे पुल
मल्लिक शेरावत ने Hauterrfly को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि इमरान एक जेंटलमैन हैं। उन्होंने मर्डर की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी कम्फर्टेबल भी फील करवाया था। वहीं दूसरी ओर महेश भट्ट ने भी पूरी कोशिश की कि सेट पर हर कोई सुरक्षित ही फील करे। हालांकि इससे पहले इमरान और मल्लिका दोनों ही पब्लिक में एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। अब दोनों के रिश्ते सुधरते दिख रहे हैं।
