Mallika Sherawat के पैदा होने पर छा गया था पूरे परिवार में मातम, हरियाणा को छोरी ने बताया बचपन भर झेला भेदभाव

Mallika Sherawat felt Discriminated: विक्की विद्या का वो वाला वीडिया से बॉलीवुड में कमबैक करने वालीं मल्लिका शेरावत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बीच अब मल्लिका ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि बचपन से ही इन्होंने अपने परिवार में भेदभाव झेला है।

Mallika Sherawat felt Discriminated: मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) एक समय पर बॉलीवुड की लीड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती थीं। हालांकि एक समय के बाद बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने की वजह से मल्लिका ने खुद को इंडस्ट्री से दूर कर लिया। कई सालों तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद मल्लिका अब विक्की विद्या का वो वाला वीडिया से बॉलीवुड में कमबैक कर चुकी हैं। राजुकमार राव और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म में मल्लिका शेरावत की जमकर तारीफ हो रही है। एक बार फिर मल्लिका को लेकर बातें होने लगी हैं। अब मल्लिका ने अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि बचपन से ही इन्होंने अपने परिवार में भेदभाव झेला है। उनके पैदा होने के बाद पूरे परिवार में मातम जैसा माहौल था, क्योंकि वह चाहते थे एक एक बेटा पैदा हो। यह भी पढ़ें- जया और रेखा से पहले इन 2 हसीनाओं के प्यार में घरबार लुटाने को तैयार थे अमिताभ बच्चन, पर नहीं गल पाई थी दाल

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: Mallika Sherawat Reveals she felt discriminated

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: Mallika Sherawat Reveals she felt discriminated

मल्लिका ने बचपन में झेला था भेदभाव का दर्द

मल्लिका ने हाउटरफ्लाई को बताया, 'मेरे पैरेंट्स मेरे और मेरे भाई के बीच बहुत भेदभाव करते थे। मैं बचपन में यह सोचकर बहुत दुखी होती थी कि मेरे माता-पिता मेरे साथ इतना भेदभाव क्यों करते हैं। बचपन में मुझे ये समझ नहीं आया, लेकिन अब मुझे पता चला कि वो लड़का है उसको विदेश भेजो, उसपर पैसे खर्च करो। परिवार की सारी संपत्ति लड़के को जाएगी, पोते को क्या मिलेगी? लड़की तो एक बोझ है।'

End of Feed