बॉलीवुड

'जो मुझे पसंद नहीं करते, मेरे पास उनके लिए..' Arjun Kapoor संग ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

Arjun Kapoor and Malaika Arora Break Up: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप कन्फर्म हो चुका है। दोनों ही स्टार्स ने साफ कर दिया है कि वह सिंगल हैं और किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं। अब मलाइका अरोड़ा का एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Arjun Kapoor and Malaika Arora Break Up

Arjun Kapoor and Malaika Arora Break Up: सिंघम अगेन प्रमोशनल इवेंट में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने साफ कर दिया था कि वह सिंगल हैं और फिलहाल किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं। जिसके बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं। 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों ऑफिशियली अलग हो गए हैं। दोनों के बीच का प्यार खत्म हो चुका है और वह अपनी सिंगल लाइफ एंजॉय करने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी में, मलाइका ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए साफ कर दिया है कि उनके बात किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

इस पोस्ट में मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'मेरे पास इस बारे में चिंता करने का कोई समय नहीं है कि कौन मुझे पसंद नहीं करता है। मैं उन लोगों से प्यार करने में बहुत बिजी हूं जो मुझसे प्यार करते हैं।' जिंदगी को लेकर मलाइका का ये पॉजिटिव अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अभी कुछ दिन पहले, मलायका ने एक और स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह सिंगल या रिलेशनशिप में नहीं हैं। फैंस ने इसे एक मजाक में ही लिया है।

इस बीच, अर्जुन कपूर ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ दिन और आप सही हो रहे हैं, कुछ दिन आप इमोशनल फील कर रहे हैं, कुछ दिन आप ग्रेटफुल रहते हैं, कुछ दिन आप बस जिंदगी काट रहे हैं और यह सब ठीक है।' हाल ही में मुंबई में दिवाली पार्टी के बाद उनके ब्रेकअप की चर्चा तेज हो गई, जहां अर्जुन ने एक मजाकिया अंदाज में साफ कर दिया था कि वह सिंगल हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article