अरहान खान के बर्थडे को मलाइका अरोड़ा ने बनाया खास, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

Arhaan Khan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान का आज बर्थडे है। मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान का जन्मदिन खास बना दिया है। मलाइका अरोड़ा का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है पोस्ट पर...

Arhaan Khan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान का आज बर्थडे है। इस खास मौके पर अरहान खान को सभी लोग विश कर रहे हैं। फैंस समेत बॉलीवुड के स्टार्स ने भी अरहान खान पर प्यार बरसाया है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान का जन्मदिन खास बना दिया है। मलाइका अरोड़ा का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में हर तरफ वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है इस पर...

malaika arora instagram

pic credit- malaika arora instagram

मलाइका अरोड़ा ने बेटे को किया विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अरहान की एक कैंडिड फोटो डाली, जिसमें वो बोट डेक पर आराम कर रहा है और शांत हवा का मजा ले रहा है। स्लीवलेस टी-शर्ट और शॉर्ट्स में अरहान कूल लग रहा है। मलाइका ने लिखा,'हैप्पी बर्थडे माय बेबी बॉय।' मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे अरहान!! हमेशा ढेर सारा प्यार, किस्मत और खुशी मिले।' बता दें कि मलाइका अरोड़ा का अपने बेटे अरहान खान के साथ बहुत प्यारा रिश्ता है। मां-बेटे की जोड़ी अक्सर मजेदार बातचीत और सोशल मीडिया पर दिल छूने वाले पलों के लिए सुर्खियां बटोरती है। अरहान खान, एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं, जो उनकी पहली शादी से हैं। मलाइका ने पहले अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।

End of Feed