बॉलीवुड

Arjun Kapoor संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora ने खोला मुंह, इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

Malaika Arora speaks on love: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर ये खबर सामने आई थी कि दोनों का अब ब्रेकअप हो गया है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है।

Image

malaika arjun kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों अर्जुन कपूर का बर्थडे था, इस मौके पर तमाम लोगों ने उन्हें विश किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाइयां नहीं दी। इसी वजह से एक बार फिर मलाइका और अर्जुन की ब्रेकअप की चर्चा होने लगी। बता दें कि पहले भी कई बार मलाइका और अर्जुन के रिश्ते पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं लेकिन एक्ट्रेस ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा था। अब पहली बार मलाइका अरोड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है।

मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब

बॉलीवुड की बोल्डनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने हेलो मैगजीन से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं। मलाइका अरोड़ा ने इंटरनेट पर टॉक्सिक बताया है। अदाकारा ने अपने चारों तरफ एक ढाल बना ली है, जिस वजह से वो नेगेटिविटी से दूर रहती हैं। ट्रोल्स को लेकर मलाइका अरोड़ा ने कहा कि उन्हें पहले ट्रोलिंग से फर्क पड़ता था इस वजह से उनकी रातों की नींद उड़ जाती थी। हालांकि अब उन्हें इस लड़ना आ गया है। आज के समय में मलाइका अरोड़ा ट्रोल्स को जरा सा भी भाव नहीं देती है।

प्यार को लेकर मलाइका अरोड़ा ने दिया बड़ा बयान

बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा ने प्यार को लेकर बड़ी बात कह दी है। मलाइका अरोड़ा ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए वो प्यार के विचार को कभी नहीं छोड़ेंगी। वो अपने प्यार के खातिर आखिरी तर लड़ेंगी। लेकिन वो काफी प्रैक्टिकल है और उन्हें पता है कि कहां लाइन खींचनी हैं। मालूम हो कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। फैंस ये चाहते हैं कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी कर लें।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article