अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद दोबारा प्यार में पड़ने को रेडी है मलाइका अरोड़ा, खुलकर बताया हाल-ए-दिल का राज

Malaika Arora talk about Marriage: 51 साल की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिलहाल सिंगल है और अपनी लाइफ को मजे से जी रही है। हालांकि फैंस उन्हें दोबारा शादी करते हुए देखना चाहते हैं। अब इसी सवाल पर उन्होंने क्या जवाब दिया आइए आपको बताते हैं क्या है मलाइका का प्लान

Malaika Arora talk about Marriage: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) अपनी फिटनेस से चर्चा में बनी रहती हैं। अपने फिट अंदाज से वह दिलों को जीत लेती हैं। लोग उनकी फिटनेस जर्नी को बेहद पसंद भी करते हैं। दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल चलती रहती है। अरबाज़ खान( Arbaaz Khan) से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) ने अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) को डेट किया था, अब उनसे भी ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में मलाइका एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत करती नजर आई। मलाइका अरोड़ा ने दोबारा शादी करने के अपने प्लान पर क्या जवाब दिया आइए आपको बताते हैं।

Malaika Arora talk about Marriage

Image Source: Instagram Malaika Arora

पिंकवीला के साथ इंटरव्यू में जब मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) से दोबारा प्यार करने के बारे में सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा कि 'कभी ना मत कहो' मैं बहुत रोमांटिक इंसान हूँ मैं कभी प्यार को ना नहीं कहती और प्यार में पूरा विश्वास रखती हूँ। इसी के साथ उन्होंने यंग लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि आपको शादी हमेशा सोच-समझकर करनी चाहिए। कभी भी जल्दबाजी में शादी मत करो पहले खुद को समझो काबिल बनो और तब शादी करो। अपनी शादी का जिक्र करते हुए मलाइका ने कहा कि मैं बहुत छोटी थी जब मेरी शादी हुई थी। जब मैंने डिवोर्स लिया तो लोगों ने मुझे स्वार्थी कहा था।

End of Feed