अर्जुन कपूर को छोड़ अब किसे डेट कर रही है मलाइका अरोड़ा, इस क्रिकेटर संग जुड़ रहे हैं दिल के तार!!

Malaika Arora Spotted with Kumar Sangakkara: मलाइका अरोड़ा की डेटिंग को लेकर एक बार फिर से नई अफवाह चल पड़ी है। इस बार उनका नाम एक क्रिकेटर के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में वह आईपीएल मैच देखती नजर आई जिसमें उन्हें कुमार सांगकारा के साथ बैठे देखा जा सकता है।

Malaika Arora Spotted with Kumar Sangakkara: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। मलाइका अरोड़ा अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा को गुवाहटी में आईपीएल मैच देखते हुए स्पॉट किया गया। इस मौके पर वह पूर्व क्रिकटर कुमार संगकारा ( Kumar Sangakkara) के साथ नजर आई। दोनों को साथ में मैच एन्जॉय करता देख फैंस यही कह रहे हैं कि इनके बीच जरूर कुछ चल रहा है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Malaika Arora Spotted with Kumar Sangakkara

मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) हाल ही में आईपीएल के उद्घाटन समारोह के लिए गुवाहाटी गई थी। उन्होंने स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच लाइव देखा। वायरल हुई एक तस्वीर में मलाइका को RR की जर्सी में कुमार संगकारा के साथ बैठे देखा जा सकता है। वह दोनों साथ में मैच देख रहे हैं। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसे देखकर फैंस यही कह रहे हैं कि दोनों के बीच जरूर कुछ चल रहा है। हालांकि यह केवल एक मैच का सीन है जिसे दोनों स्टार्स एन्जॉय कर रहे हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा के एक फैन ने यह भी लिखा कि यह बकवास अफवाह है दोनों के बीच कुछ नहीं चल रहा यह केवल एक मैच का सीन है।

End of Feed