मलाइका अरोड़ा फैन की वजह से हुईं अनकंफर्टेबल, भड़कीं एक्ट्रेस ने कह दी ये बात

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 16, 2023, 09:10 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस फैंस के बीच घिर गई थी। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फैंस को सेलेब्स की प्राइवेसी का ख्याल रखना चाहिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस हमेशा की तरह स्टनिंग आउटफिट में नजर आईं। एयरपोर्ट से निकलते समय एक्ट्रेस को फैंस ने घेर लिया। एक्ट्रेस के मेल फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक्ट्रेस काफी अनकंफर्टेबल हो गईं। उन्होंने अपने एक फैन से कहा, आराम से। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

malaika arora (8)

malaika arora (credit pic: social media)

मलाइका वीडियो में ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस कैजुअल आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही थीं। एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस पहुंच गए। कई सारे फैंस के बीच मलाइका फंस गई। वीडियो में एक फैन मलाइका से बिल्कुल चिपकर खड़ा हो गया।

End of Feed