Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora Death) का निधन हो गया है। अनिल अरोड़ा ने अपने घर की छत से कूदकर अपनी जान ले ली है। उनके खुदखुशी करने के कारण को लेकर अभी तक परिवार या पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। ना ही अनिल अरोड़ा ने अपने पीछे कोई सुसाइड नोड लिखकर छोड़ा है। मलाइका के पिता की आत्महत्या की खबर सुनते ही उनकी करीबी दोस्त सीधा उनके घर पर पहुंचे हैं। सबसे पहले मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान उनके घर पहुंचे फिर धीरे-धीरे सलीमा खान से लेकर सोहेल खान और अर्जुन कपूर भी मलाइका के पैरेंट्स के घर पहुंच गए।
Varun Dhawan on Malaika Arora Father Suicide
अभी भी स्टार्स लगातार वहां पहुंच रहे हैं और किसी भी तरह से मलाइका को हिम्मत देनें की कोशिश कर रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया पर पैपराजी के खिलाफ गुस्सा व्यक्त किया है। एक्टर ने उन्होंने इंसानियत दिखाने के लिए कहा है। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- पिता की आत्महत्या से बेसुध मलाइका अरोड़ा को गले लगाएंगे ये दोस्त, टूटे कांच की तरह बिखरे अरोड़ा परिवार का थामेंगे हाथ
वरुण धवन ने लगाई पैपराजी की क्लास
वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस मामले में अपनी राय देते हुए लिखा, 'वह बहुत दुखी हैं और इस वक्त उनके चेहरे पर इस तरह से कैमरा रखना काफी असंवेदनशीन है। एक बार सोचो कि ये क्या हो रहा है। आपके ऐसा करने से लोगों पर क्या असर पड़ता है। मैं यह समझ सकता हूं कि यह आपका काम है, लेकिन इससे उस इंसान की भावनाएं आहत होती हैं।' सोशल मीडिया पर भी लोग वरुण धवन के इस कमेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के पिता की आत्महत्या के मामले में अभी पुलिस की तरह से भी सीमित जानकारी ही शेयर की गई हैं।
