Malaika Arora Father Suicide: पिता की मौत से 10 दिन पहले भावुक थीं अमृता अरोड़ा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया था ये वीडियो

Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने सभी को बड़ा झटका दिया है। बता दें कुछ दिनों पहले अमृता अरोड़ा(Amrita Arora) ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने सभी को बड़ा झटका दिया है। इस खबर को सुनकर सिनेमा जगत में दुख की लहर चल रही है। वही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस दौरान अपने मुबंई वाले घर में मौजूद नहीं थी जब पिता ने ये कदम उठाया था। अब एक्ट्रेस पुणे से मुंबई आ गई हैं, लेकिन उनके एक्स पति अरबाज खान एक्ट्रेस से पहले घटना स्थल पर मौजूद थे। उनकी मृत्यु से पूरा अरोड़ा परिवार गम में डूबा हुआ है। बता दें कुछ दिनों पहले अमृता अरोड़ा(Amrita Arora) ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो थोड़ा इमोशनल कर देने वाला है।

Malaika Arora Father Suicide

Malaika Arora Father Suicide

इस वीडियो को एक्ट्रेस ने 1 सितंबर 2024 को पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बोल रही हैं कि जब मैंने एमटीवीवीजे ज्वाइन किया था। तब मेरी उम्र केवल 17 साल की थी। साथ ही एक्ट्रेस का कहना है कि मझे कहीं भी रखो मैं दुनिया में सबसे ऊपर रहूंगी। इस वीडियो पर बहुत लोगों ने कमेंट किया था। साथ ही मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो पर दिल वाला इमोजी भी बनाया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस के लाइफ का सफर नजर आ रहा है।

End of Feed