बॉलीवुड

Malaika Arora Father Suicide: पिता की मौत से 10 दिन पहले भावुक थीं अमृता अरोड़ा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया था ये वीडियो

Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने सभी को बड़ा झटका दिया है। बता दें कुछ दिनों पहले अमृता अरोड़ा(Amrita Arora) ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Malaika Arora Father Suicide

Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने सभी को बड़ा झटका दिया है। इस खबर को सुनकर सिनेमा जगत में दुख की लहर चल रही है। वही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस दौरान अपने मुबंई वाले घर में मौजूद नहीं थी जब पिता ने ये कदम उठाया था। अब एक्ट्रेस पुणे से मुंबई आ गई हैं, लेकिन उनके एक्स पति अरबाज खान एक्ट्रेस से पहले घटना स्थल पर मौजूद थे। उनकी मृत्यु से पूरा अरोड़ा परिवार गम में डूबा हुआ है। बता दें कुछ दिनों पहले अमृता अरोड़ा(Amrita Arora) ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो थोड़ा इमोशनल कर देने वाला है।

इस वीडियो को एक्ट्रेस ने 1 सितंबर 2024 को पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बोल रही हैं कि जब मैंने एमटीवीवीजे ज्वाइन किया था। तब मेरी उम्र केवल 17 साल की थी। साथ ही एक्ट्रेस का कहना है कि मझे कहीं भी रखो मैं दुनिया में सबसे ऊपर रहूंगी। इस वीडियो पर बहुत लोगों ने कमेंट किया था। साथ ही मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो पर दिल वाला इमोजी भी बनाया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस के लाइफ का सफर नजर आ रहा है।

सुसाइड नोट नहीं मिला

टाइम्स नाउ के पास अरबाज खान की ताजा तस्वीरें आई थी, जिसमें नजर आ रहा था कि एक्टर काफी दुखी लग रहे थै। बता दें पत्नी से तलाक के बाद भी ससुर और दामाद का रिश्ता अच्छा था। हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा वहां पहुंच गए हैं। बता दें मलाइका अरोड़ा के पिता का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आ रही है। साथ ही पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article