Malaika Arora Father's Funeral: मुश्किल में मलाइका का ढाढ़स बांधने पहुंचे Salman Khan, वायरल हुआ वीडियो

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने सुसाइड कर लिया। अनिल मेहता की मौत की खबर से इंडस्ट्री शॉक्ड में है। उन्हें जानने वाले लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। पिता के निधन से मलाइका टूट गई है। इस मुश्किल समय में सलमान खान का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा नजर आया।

Malaika Arora Father's Funeral: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर को अपने घर के छत से कूदकर जान दे दी। इस खबर को जानने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। इस मुश्किल घड़ी में सबसे पहले अरबाज खान मलाइका की मां के घर पहुंचे थे। दुख की घड़ी में मलाइका के साथ सलमान का पूरा परिवार नजर आया। लेकिन सलमान नहीं दिखाई दिए। भाईजान अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से मलाइका के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे। एक्टर को जैसे ही समय मिला वो मुंबई आ गए। एक्टर मलाइका की मां के घर के बाहर स्पॉट हुए। ये भी पढ़ें- Malaika Arora Father's Funeral: मलाइका के पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंचे Salman Khan, जानें वजह

Malaika Arora

Salman Khan At Malaika house (credit pic: Instagram)

भाईजान मलाइका की मां के घर बाहर नजर आए। भाईजान का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। फैंस का कहना है कि भाईजान अच्छे से जानते हैं कि परिवार क्या होता है। एक यूजर ने लिखा, दुख में साथ होना ही सबकुछ है। दूसरे यूजर ने लिखा, सलमान भाई आपसे बेहतर कोई नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, सलमान सबके दुख में साथ खड़े होते हैं।

End of Feed