Malaika Arora Father Funeral: मलाइका के पापा की मौत पर पड़ोसियों ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले- 'बेटी के साथ उनका रिश्ता..'

Malaika Arora Father Neighbour talk about Anil Mehta: बातचीत के दौरान अनिल कुलदीप मेहता( Anil Kuldeep Mehta) के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि अनिल बहुत खुशमिजाज और अच्छे इंसान थे। मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान( Arhaan Khan) भी कुछ समय के लिए यहीं रहे थे। अनिल छठी मंजिल पर रहते थे।

Malaika Arora Father Neighbour talk about Anil Mehta: मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) और अमृता अरोड़ा( Amrita Arora) के पिता अनिल कुलदीप मेहता( Anil Kuldeep Mehta) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कल बुधवार को अनिल मेहता का निधन हो गया। अचानक उनकी मौत की खबर से हर जगह मातम पसरा हुआ है। कल से ही पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में उदासी छाई हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अनिल मेहता ने अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। हालांकि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अब अनिल मेहता के पड़ोसियों ने अपना बयान दिया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Malaika Arora Father  Neighbour talk about Anil Mehta

फिल्मीबीट से बातचीत के दौरान अनिल कुलदीप मेहता( Anil Kuldeep Mehta) के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि अनिल बहुत खुशमिजाज और अच्छे इंसान थे। वह दूसरों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते थे। महिला ने आगे कहा- मलाइका और अनिल अरोड़ा के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। वे अक्सर साथ में पार्टी करते थे। मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान( Arhaan Khan) भी कुछ समय के लिए यहीं रहे थे। अनिल अरोड़ा छठी मंजिल पर रहते थे। तलाक के बावजूद पत्नी जॉयस के साथ उनके अच्छे संबंध थे।

End of Feed