बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने मनाई खुशियों वाली दीवाली, पिंक साड़ी में लगी एकदम 'पटाखा'... भूलीं अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के गम को...

Malaika Arora Diwali 2024: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इंस्टाग्राम पर अपना छोटा सा वीडियो शेयर करके फैंस को दिवाली सेलीब्रेशन की झलक दिखाई है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Diwali Celebration) पिंक रंग की साड़ी में एकदम पटाखा लग रही हैं, जिस कारण फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Image

Malaika Arora Diwali

Malaika Arora Diwali Celebration Video: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा कई लोगों के लिए स्टाइल आइकन हैं। जब भी कोई बड़ा त्योहार आता है तो हर कोई मलाइका अरोड़ा की आउटफिट देखने का इंतजार करता है। दिवाली 2024 के मौके पर भी हर किसी को मलाइका अरोड़ा की पिक्स और वीडियोज का इंतजार था कि वो इस बार क्या पहनेंगी? बॉलीवुड की यम्मी मम्मी मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पिंक रंग की साड़ी पहनी दिख रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने ने इस दफा केवल शानदार साड़ी ही नहीं पहनी है बल्कि इस बार उन्होंने नौ-लक्खा हीरो का हार भी पहना है, जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

अर्जुन कपूर से कुछ समय पहले ही हुआ है ब्रेकअप

अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने कुछ समय पहले ही बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप किया है। दोनों लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हुए हैं। अर्जुन-मलाइका के बीच ब्रेकअप की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। बीते दिनों अर्जुन कपूर एक दिवाली पार्टी में पहुंचे थे जहां उन्होंने मलाइका संग ब्रेकअप का ऐलान किया। सभी के लिए ये चौंकाने वाली बात लगी थी क्योंकि किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि अर्जुन कपूर यूं सबके सामने ब्रेकअप का ऐलान करेंगे।

सिंघम अगेन में विलेन के तौर पर दिख रहे हैं अर्जुन कपूर

कलाकार अर्जुन कपूर इस दिवाली अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन लेकर दर्शकों के सामने आए हैं, जिसमें वो विलेन के तौर पर नजर आ रहे हैं। दर्शकों को अर्जुन कपूर का काम काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है। दर्शकों के अनुसार सिंघम अगेन परफेक्ट दिवाली एंटरटेनर है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article