SCOOP: एक्शन एंटरटेनर से डेब्यू करेगा Malaika Arora-Arbaaz Khan का लाडला Arhaan Khan

बॉलीवुड में इन दिनों स्टार्स के बच्चों के डेब्यू का सिलसिला चल रहा है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान के साहबजादे अरहान खान भी इंडस्ट्री में कदम रखने को तैयार हैं।

खान परिवार का एक और सदस्य बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के साहबजादे अरहान खान ने फिल्मों में कदम रखने का फैसला लिया है और इसलिए उन्होंने एक एक्शन मूवी का चुनाव किया है। टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार अरहान खान जल्द ही एक एक्शन एंटरटेनर से फिल्मों में कदम रखेंगे। अरहान खान की फिल्म कब से शुरू होगी और इसे कौन डायरेक्ट करेगा, अभी इसका फैसला नहीं किया गया है लेकिन खान परिवार ने अरहान को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बना लिया है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Mirzapur की एडवांस बुकिंग हुई उम्मीदों से बेहतर, ओपनिंग-डे पर 30 करोड़ पार पहुंचेगी कमाई

SCOOP: एक्शन एंटरटेनर से डेब्यू करेगा Malaika Arora-Arbaaz Khan का लाड़ला Arhaan Khan

SCOOP: एक्शन एंटरटेनर से डेब्यू करेगा Malaika Arora-Arbaaz Khan का लाड़ला Arhaan Khan

Arhaan Khan रखेंगे फिल्मों में कदम

टाइम्स नाउ को खान परिवार से जुड़े सूत्र ने बताया है कि अरहान खान की डेब्यू फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम शुरू हो चुका है और इसे हीरो डायरेक्टर अनिरुद्ध अय्यर बना सकते हैं। अनिरुद्ध अय्यर ने फिल्म हीरो को बनाया था, जिससे सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अनिरुद्ध खान परिवार के भी करीबी हैं, जिस कारण उनका नाम लगातार सामने आ रहा है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Mirzapur 1st Review: गैंगस्टर वाइब बढ़ाएगी दिलों की धड़कन

End of Feed