मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप, सालों साथ रहने के बाद पैरों तले रौंद दिया रिश्ता

Is Arjun Kapoor Break Up With Malaika Arora: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सालों साथ रहने के बाद अलग हो गए हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Is Arjun Kapoor Break Up With Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। तलाक लेने के कुछ महीनों बाद ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की अर्जुन कपूर संग रिश्ते में होने की खबरें सामने आने लगी थीं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने रिलेशनशिप को कबूल करने में थोड़ा समय जरूर लिया। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। ताजा रिपोर्ट्स जो सामने आई हैं उन्होंने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैन्स को बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

Malaika Arora and Arjun Kapoor

पिंकविला से जुड़े सूत्र के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप बेहद स्पेशल रहा है। दोनों ने अब आपसी सहमती से अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अलग होने की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा चाहते हैं कि कोई उनको लेकर कोई टिप्पणी ना करें।

End of Feed