मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते है। पिछले कुछ समय से कपल के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है। अब इस पर मलाइका ने खुद चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए हिंट दिया है कि उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2 गॉगल्स के साथ फोटो शेयर की है।
malaika and arjun (credit pic: instagram)
मलाइका ने एक तरफ अपने इंस्टा पर 2 चश्मों के साथ Sunny Days r here again कैप्शन लिखा था। दूसरी तरफ अर्जुन ने मलाइका के उनके डॉग के साथ क्यूट वीडियो पर कमेंट किया है। एक्टर ने कमेंट में लिखा, हैंडसम बॉय। तो एक्टर ने दूसरे वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, तुम्हारी जिंदगी का सच्चा स्टार।
अर्जुन-मलाइका ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी
अर्जुन का नाम पिछले दिनों कुशा कपिला के साथ जोड़ा जा रहा था। कुशा ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए इस अफवाह बताया था। कुशा ने लिखा था, अपने बारे में हर रोज ये बकवास खबर पढ़कर मुझे अपना फॉर्मल परिचय देना होगा। उन्होंने कहा कि मैं जितनी बार ये खबरें पढ़ती हूं तो सोचती हूं कि मेरी मम्मी ये खबरें न पढ़ ले। एक्ट्रेस का कहना था कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि अर्जुन क्यों चुप है। वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बोल्ड हैं।
