ब्रेकअप के बाद फिर साथ दिखे मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में हुए शामिल

Malaika-Arjun Attend friend's engagement party: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल रहे मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का काफी समय पहले ब्रेकअप हो गया है। अलग होने के बाद दोनों को हाल ही में एक कॉमन फ्रेंड की इंगेजमेंट पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया।

Malaika-Arjun Attend friend's engagement party: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इंडस्ट्री के चर्चित सेलिब्रिटीज में से एक रहे हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने लंबे तक अपने रिश्ते को जमाने से छुपाए रखा था। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। ब्रेकअप होने के बाद अब एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक कॉमन फ्रेंड की इंगेजमेंट पार्टी में शामिल होते हुए देखा गे। दोनों के स्टाइलिश लुक्स पर लोगों की नजरें टिकी रहीं।

Arjun Kapoor and Malaika Arora

दोस्त की इंगेजमेंट पर नजर आए अर्जुन-मलाइका

बुधवार की रात मलाइका अरोड़ा एक दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी को अटेंड करते हुए देखा गया। लाल की साड़ी में मलाइका अरोड़ा बेहद बोल्ड अवतार में दिखाई दीं। उनके ट्रेडिशनल लुक ने लोगों को दीवाना बना दिया। वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर भी इस पार्टी का हिस्सा बने। अर्जुन कपूर के स्टाइलिश लुक पर भी लोगों की निगाहें टिकी रहीं। दोनों को कॉमन फ्रेंड सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की इंगेजमेंट पार्टी में शामिल होते देखा गया।

End of Feed