बॉलीवुड

ब्रेकअप के बाद फिर साथ दिखे मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में हुए शामिल

Malaika-Arjun Attend friend's engagement party: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल रहे मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का काफी समय पहले ब्रेकअप हो गया है। अलग होने के बाद दोनों को हाल ही में एक कॉमन फ्रेंड की इंगेजमेंट पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया।

Image

Arjun Kapoor and Malaika Arora

Malaika-Arjun Attend friend's engagement party: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इंडस्ट्री के चर्चित सेलिब्रिटीज में से एक रहे हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने लंबे तक अपने रिश्ते को जमाने से छुपाए रखा था। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। ब्रेकअप होने के बाद अब एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक कॉमन फ्रेंड की इंगेजमेंट पार्टी में शामिल होते हुए देखा गे। दोनों के स्टाइलिश लुक्स पर लोगों की नजरें टिकी रहीं।

दोस्त की इंगेजमेंट पर नजर आए अर्जुन-मलाइका

बुधवार की रात मलाइका अरोड़ा एक दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी को अटेंड करते हुए देखा गया। लाल की साड़ी में मलाइका अरोड़ा बेहद बोल्ड अवतार में दिखाई दीं। उनके ट्रेडिशनल लुक ने लोगों को दीवाना बना दिया। वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर भी इस पार्टी का हिस्सा बने। अर्जुन कपूर के स्टाइलिश लुक पर भी लोगों की निगाहें टिकी रहीं। दोनों को कॉमन फ्रेंड सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की इंगेजमेंट पार्टी में शामिल होते देखा गया।

दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी अटेंड करने से पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों सैफ अली खान से मिलने आए थे, जिन्हें चाकू से हुए हमले के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मलाइका अरोड़ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अरबाज खान ने साल 2017 में तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस ने 2018 में अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article