बॉलीवुड

ब्रेकअप की खबरों के बीच दोस्त की शादी में दिखे Malaika Arora-Arjun Kapoor, साथ में दिए गजब के पोज

Malaika Arora-Arjun Kapoor at friend's wedding: बीते कई दिनों से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों को एक शादी में साथ में खड़े होकर पोज देते हुए देखा गया। इस पिक के वायरल होते ही ब्रेकअप की खबरों पर पूर्णविराम लग गया है।

Image

Malaika Arora and Arjun Kapoor

Malaika Arora-Arjun Kapoor at friend's wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लंबे समय अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि कुछ महीनों पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया था लेकिन दोनों ने समझदारी दिखाते हुए अपने इस रिश्ते को दूसरा मौका दिया। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने में ज्यादा समय नहीं लिया था। कई बार ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को हाल ही में एक शादी में एक साथ पोज देते हुए देखा गया। दोनों की साथ में मौजदूगी में देखने के बाद अब ब्रेकअप की खबरों पूर्णविराम लग गया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अपनी दोस्त करिश्मा करमचंदानी की शादी में बाकीलोगों के साथ पोज देते हुए देखा गया। दोनों की फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है और इसमें मलाइका-अर्जुन को एक-दूसरे के करीब खड़े होकर स्माइल करते हुए देखा जा सकता है। लेमन ग्रीन आउटफिट में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही हैं जबकि अर्जुन कपूर का देसी लुक भी अमेजिंग है। मलाइका और अर्जुन कपूर की पिक को साथ में देखने के बाद फैन्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब इन दोनों को भी शादी कर लेनी चाहिए।'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साल 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि शादी की खबरों पर दोनों ने अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है। फराह खान द्वारा शादी करने को लिए पूछे जाने पर मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि कोई मुझसे शादी करने के लिए पूछेगा तो मैं कर लुंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article