Celebs On Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिसे देखने के बाद सभी बेहद खुश हैं। सोमवार 23 जनवरी की को सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और केएल राहुल ने सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। अब कई सेलिब्रिटीज इस न्यूली मैरिड कपल को बधाई दे रहे हैं। आथिया शेट्टी और केएल राहुल की फोटो पर कमेंट करते हुए कृति सेनन ने कहा- 'बधाई हो अथिया, आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं। आपको ढेर सारा प्यार...।'
विराट कोहली ने हार्ट की इमोजी बनाकर लिखा- 'बधाई हो..।' मौनी रॉय ने लिखा- 'दिल से बधाई' तो वहीं मलाइका अरोड़ा ने लिखा- 'बधाई हो...।' वहीं परिणीति चोपड़ा ने लिखा- 'बधाई हो मेरी अथ्थू....।' इसी के साथ कार्तिक आर्यन, काजोल, रकुलप्रीत सिंह, करण जौहर, अनन्या पांडे, वाणी कपूर, सान्या मल्होत्रा, आलिया भट्ट, धनुश्री, अरमान मलिक, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, विक्की कौशल, गुरु रंधावा सहित कई सितारों ने न्यूली मैरिज कपल को बधाईयां दी हैं।
सितारों से सजी शाम के बीच संपन्न हुआ विवाह
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में कई दिग्गज सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। सामने आई जानकारी के मुताबिक वरुण एरोन, ईशांत शर्मा समेत कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटर शामिल हुए थे। वहीं बॉलीवुड से टाइगर श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर भी नजर आए।
आपको बता दें, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की है। 2019 में इन दोनों की पहली इंस्टा पोस्ट सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच इस बात की चर्चा होने लगी थी। हालांकि, लंबे समय तक दोनों ने अपने रिलेशन पर कोई बात नहीं की थी और अब फाइनली कपल ने शादी कर ली है।
