बॉलीवुड

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप होने पर Malaika Arora ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मेरी पर्सनल लाइफ में...'

Malaika Arora React on Breakup With Arjun Kapoor: कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने एक इवेंट के दौरान बेहद चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा था कि वो सिंगल हैं। इसके बाद लोगों ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप के कयास लगा लिए थे। अब मलाइका ने अर्जुन कपूर से अलग होने पर बड़ा रिएक्शन दिया है।

Image

Malaika Arora on Breakup With Arjun Kapoor

Malaika Arora React on Breakup With Arjun Kapoor: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन डांसर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। साल 2024 मलाइका अरोड़ा के लिए कुछ खास नहीं रहा है। पिता की मौत से लेकर अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से ब्रेकअप होने तक मलाइका अरोड़ा ने इस साल काफी कुछ झेला है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। इन खबरों पर अब मलाइका अरोड़ा ने पहली बार खुलकर बात की है।

अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप पर बोलीं मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर ने एक इवेंट के दौरान खुलेआम कहा था कि वो सिंगल हैं। अर्जुन कपूर के इस बयान पर अब मलाइका अरोड़ा ने ईटाइम्स से बात करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'मैं हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कभी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बात करना पसंद नहीं करती हूं। अर्जुन ने जो कुछ भी कहा वो उनका विशेषाधिकार है।' मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की अफवाहों का खंडन भी नहीं किया और ना ही इसकी सच्ची बताई है।

अरबाज खान से तलाक लेने के बाद ही मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों ने कई महीनों तक अपने रिश्ते को लोगों से छुपाए रखा था। हालांकि अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को हर पार्टी और इवेंट में साथ देखा जाता था। कई लोगों ने तो इनकी शादी तक के कयास लगाने शुरू कर दिए थे लेकिन ब्रेकअप की खबरों ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article