Main Atal Hoon Twitter Review: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) नई फिल्म मैं अटल हूं सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म मैं अटल हूं (Main Atal Hoon) का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे क्योंकि इसमें उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की कहानी देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ पंकज त्रिपाठी जैसे मंझे हुए कलाकार ने अटल बिहारी बाजपेयी का किरदार प्ले किया है, जिस कारण दर्शकों में अलग ही उत्साह था। अगर फिल्म को सुबह-सुबह देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे दर्शकों की बात की जाए तो उन्हें यह काफी पसंद आ रही है। फिल्म मैं अटल हूं देखने पहुंचे दर्शक लगातार ट्वीट करके पंकज त्रिपाठी की तारीफ कर रहे हैं।
जानी-मानी पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'आज पंकज जी की मैं अटल हूं फ़िल्म देखी। बेहद ख़ूबसूरती से उन्होंने अटल जी के किरदार को जिया है और दर्शकों को महसूस भी कराया है..अटल जी जैसी शख़्सियत की कहानी 3 घंटे में समेटना एक मुश्किल काम है जो बख़ूबी किया गया है..ज़रूर देखिएगा'
शिरीन उदास अग्रवाल जी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'बीती रात मैंने मैं अटल हूं (Main Atal Hoon) देखी.. इसे देखकर मुझे अंदाजा हुआ है कि हमें भारत को भारत बनाने के सपने के लिए अटल क्यों रहना चाहिए। अटल जी का किरदार पंकज त्रिपाठी जी ने शानदार तरीके से निभाया है। यह एक ऐसे नायक की कहानी है, जिसने भारत को सबसे ऊपर रखा।'
बताते चलें कि फिल्म मैं अटल हूं को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि यह मूवी सिनेमाघरों में पहले दिन 2 करोड़ का कारोबार आराम से कर लेगी। वैसे आप फिल्म मैं अटल हूं को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
