RRKPK Review: बॉलीवुड सितारों ने की रॉकी और रानी की जमकर तारीफ, महेश भट्ट ने कहा- " आलिया का फैन हो गया हूं "

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani (RRKPK) Movie Review and Celebrity Reaction: करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखने के बाद गौरी खान, महेश भट्ट , सोनी राजदान, मलाइका अरोड़ा , महीप कपूर और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर किया। आइए जानते हैं स्टार्स ने क्या कहा

RRKPM Celebrity Reaction: करण जौहर की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। बीती रात फिल्म की स्क्रीनिंग की गई जहां फिल्म किरदारों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स गौरी खान ( Gauri Khan) , अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) , विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) , महेश भट्ट ( Mahesh Bhatt) सहित कई कलाकार शामिल हुए। सबने मिलकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का लुफ्त उठाया इतना ही नहीं फिल्म देखने के बाद उसका रिव्यू भी फैंस के साथ शेयर किया । करण जौहर की फिल्म देखने के बाद गौरी खान, महेश भट्ट , सोनी राजदान, मलाइका अरोड़ा , महीप कपूर और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर किया। आइए जानते हैं स्टार्स ने क्या कहा

Rocky aur Rani Ki Prem Kahani Celebrity Reaction

अभिषेक बच्चन ने फिल्म पर अपना रिव्यू देते हुए कहा मेरा भाई करण जौहर अब वापिस आ गया है। यह एक फैमिली एंटरटेनमेंट मूवी है जिसे सभी को देखना चाहिए था। अभिषेक ने आगे कहा कि आप सभी इसी फ्राइडे सिनेमाघर में जाकर फिल्म जरूर देखें।

End of Feed