बॉलीवुड

Gadar 2 Trailer Twitter Reaction: हिंदुस्तान के लिए अपनी जान पर खेलेंगे तारा सिंह, धांसू डायलॉग ने खड़े किए फैंस के रोंगटे, देखें लोगों को कैसा लगा गदर 2 का ट्रेलर

Gadar 2 Trailer Twitter Reaction: फिल्म को एक्शन का पावर पैक कहा जा रहा है। लोग तारा सिंह को दोबारा हिंदुस्तान के लिए लड़ते हुए देखकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म को 11 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। आइए जानते हैं ट्रेलर पर जनता ने क्या रिएक्ट किया है।

Image

Gadar 2 Trailer Twitter Reaction

Gadar 2 Trailer Twitter Reaction: सनी देओल( Sunny Deol) और अमीषा पटेल ( Amisha patel) स्टार गदर 2 का ट्रेलर लॉन्च होते ही फैंस के बीच छा गया है। ट्रेलर को पूरे जोर शोर के साथ शाम 7:30 बजे zee studios ने रिलीज कर दिया है। फिल्म में सनी देओल का एक्शन अवतार देखकर फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। मेकर्स ने आज यानी कारगिल दिवस के मौके पर ट्रेलर लॉन्च कर फैंस को खुश कर दिया है। जहां लोग ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वहीं अब ट्रेलर देखने के बाद फैंस भर भरकर कमेंट कर रहे हैं। फिल्म को एक्शन का पावर पैक कहा जा रहा है। लोग तारा सिंह को दोबारा हिंदुस्तान के लिए लड़ते हुए देखकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म को 11 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। आइए जानते हैं ट्रेलर पर जनता ने क्या रिएक्ट किया है।

यूजर श्वेता ने लिखा है कि गदर 2 का ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला था।सनी देओल एक बार फिर से अपने एक्शन अवतार में वापस आ गए हैं।मैं दुआ करती हूँ कि वह एक बॉक्स ऑफ़िस में दमदार कमबैक करें।

फ़ैन ने फिल्म के म्यूज़िक की भी जमकर तारीफ कि कहा की ट्रेलर को देखकर पुरानी यादें ताजा हो गई। एक बार फिर से "मैं निकला गड्डी लेकर" गाने के लिए वेट नहीं कर पा रहे हैं।

तो वहीं कुछ फैंस ने फिल्म को वही पुरानी कहानी कि तरह बताया है, लोग कह रहे हैं के हैण्डपम्प से लेकर वही पाकिस्तान तक सारी पुरानी चीजों को दिखाया गया है। यहां देखें फैंस के ट्विटर रिएक्शन

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article