ना रणबीर ना आलिया फैमिली के इस सदस्य पर गई Raha, नाना महेश भट्ट ने किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 26, 2024, 09:36 AM IST

पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के बर्थडे पर पिता महेश भट्ट ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। इसी के साथ फिल्म मेकर ने खुलासा किया कि राहा रणबीर और आलिया पर नहीं बल्कि इस फैमिली मेंबर पर गई है। उन्होंने कहा कि दोनों के चहेरे पर एक जैसी मासूमियत हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों के दिल में अमिट छाप छोड़ी हैं। एक्ट्रेस अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने परिवार और दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। पूजा अपने पिता महेश भट्ट से क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया पर बेटी के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फिल्म मेकर ने बताया कि पूजा भट्ट पर राहा कपूर (Raha Kapoor) गई हैं।

End of Feed