Aishwarya Rai की आंखों पर कमेंट कर बुरे फंसे महाराष्ट्र के मंत्री, राज्य महिला आयोग ने थमाया नोटिस

Maharashtra Minister Comment On Aishwarya Rai Eyes: महाराष्ट्र के मंत्री विजय कुमार गवित ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की आंखों पर टिप्पणी की, जिसे लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं अब राज्य महिला आयोग ने भी उनके खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Maharashtra Minister Comment On Aishwarya Rai Eyes: महाराष्ट्र सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री विजय कुमार गावित बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की आंखों पर टिप्पणी कर बुरी तरह फंस गए हैं। उनके बयान को लेकर राज्य की महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है, साथ ही उनसे तीन दिन में बयान पर जवाब भी मांगा है। दरअसल, मंत्री विजय कुमार गवित ने ऐश्वर्या राय की आंखों पर बयान देते हुए कहा था कि उनकी आंखें इसलिए खूबसूरत हैं, क्योंकि वे रोज नियमित रूप से मछली का सेवन करती हैं।

बता दें कि आदिवासी मामलों के मंत्री विजय कुमार गावित बीते दिन महाराष्ट्र के धुले जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मछली खाने के फायदे गिना रहे थे। उन्होंने इस दौरान कहा, "मछली खाने से इंसान की स्किन अच्छी होती है। उनकी आंखें चमकीली हो जाती हैं। जो भी उस इंसान की ओर देखेगा, कायल हो जाएगा।" विजय कुमार गवित ने अपने बयान में आगे कहा, "क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के बारे में बताया? वह मैंगलोर में पली बढ़ी हैं। वह जरूर रोजाना मछली खाती होंगी। आपने उनकी आंखें देखी हैं। आप लोगों की आंखें भी वैसी ही हो जाएंगी।"

End of Feed