महाराष्ट्र के मंत्री ने Aamir Khan की तीसरी शादी पर उठाए सवाल, बोले 'वो लव-जिहाद का ब्रांड एंबेसडर...'

Maharashtra Minister on Aamir Khan's 3rd Marriage: हाल ही में बीजेपी मंत्री नितेश राणे के कमेंट्स के बाद अब शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने भी आमिर खान की गौरी संग तीसरी शादी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Maharashtra Minister on Aamir Khan's 3rd Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई में अपने रेजिडेंस पर लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से शादी की। आमिर खान और गौरी की शादी में केवल खास दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। एक तरह दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार के एक और मंत्री ने आमिर खान की तीसरी शादी की आलोचना की है। सोमवार को शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने अभिनेता की पर्सनल लाइफ को लेकर बीजेपी मंत्री नितेश राणे के कमेंट्स का सपोर्ट किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आमिर खान "लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर" बन सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box office Day 4: अजय देवगन स्टारर के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, देखें आंकड़े)

Maharashtra Minister on Aamir Khan's 3rd Marriage

संजय शिरसाट ने कसा तंज और कहा, 'आमिर 'लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर...'

आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़के शिवसेना नेता संजय शिरसाट

न्यूज एजेंसी के एक रिपोर्टर से बात करते हुए शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने आमिर खान की शादी पर तंज सकते हुए काफी कुछ कहा है। उन्होंने कहा है कि सेलिब्रिटी की हरकतें उनके फैंस पर असर डालती हैं। एक एक्टर होने के नाते आमिर खान को अच्छी पहचान मिली है लेकिन बार-बार शादी करने से उनके फॉलोअर्स को क्या मैसेज जाता है? शिवसेना नेता संजय शिरसाट बोले, 'नितेश राणे काफी हद तक ठीक थे। जब लोग आपको एक एक्टर के तौर पर फॉलो करते हैं तो उन्हें लगता है कि आप बहुत बड़े स्टार हैं।'

End of Feed