असुरों के गुरु शुक्राचार्य बनेंगे अक्षय खन्ना, लुक देख कांप जाएंगे आप

Akshaye Khanna Look from Mahakali: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना पर ही सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में अक्षय ने धमाका कर दिया है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अक्षय खन्ना फिल्म महाकाली में नजर आएंगे। इस बीच फिल्म से उनका लुक आउट हो गया है।

Akshaye Khanna Look from Mahakali: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना ने अपना बेस्ट दिया है। मूवी में उनका चलना, उनका डांस, उनका बोलना सबकुछ बेहतरीन है। फिल्म में रणवीर सिंह मेन हीरो है लेकिन अक्षय खन्ना विलेन बनकर भी सबके फेवरेट बन हो गए हैं। इस बीच अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म महाकाली को लेकर अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड के किंग अब साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

akshaye khanna mahakali

pic credit- mahakali poster

अक्षय खन्ना इस फिल्म में मचाएंगे धमाल

अक्षय खन्ना एक बार फिर से सबको चौंका दिया है। रणवीर सिंह के साथ धुरंधर में जबरदस्त विलेन बनकर सबके होश उड़ा दिए। अब खबर ये है कि अक्षय अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं। डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की नई फिल्म महाकाली में वो शुक्राचार्य का रोल निभाएंगे। ये फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है और पूजा कोल्लुरु डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म महाकाली हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग अभी से ही बेताब हो गए हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक मेकर्स ने बहुत पहले ही रिलीज किया था। उस समय इसपर लोगों ने ध्यान नहीं दिया लेकिन अब सबकी नजरें अक्षय खन्ना के लुक पर अटक गई है। बता दें कि अक्षय खन्ना ने फिल्म छावा में औरंगजेब का रोल निभाया था। मूवी में अक्षय खन्ना काफी ज्यादा खतरनाक लग रहे थे। अक्षय की इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।

End of Feed